उत्तराखंड

*मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ऋषिकेश विधानसभा की समस्याओं से अवगत कराया एवं सफल चार वर्षों के कार्यकाल की दी बधाई*

देवभूमि जे के न्यूज़ - 24/03/2026 आज मंगलवार को मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर उनसे भेंट कर चार वर्षों के सफल कार्यकाल की बधाई दी । मुख्यमंत्री पुष्कर…

देवभूमि जे के न्यूज़ – 24/03/2026

आज मंगलवार को मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर उनसे भेंट कर चार वर्षों के सफल कार्यकाल की बधाई दी ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संकल्प से समृद्धि तक का सफल चार वर्ष जनकल्याणकारी नीतियों एवं धरातलीय कार्यों का जीवंत उदाहरण है ।
इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री की भाजपा के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया द्वारा ऋषिकेश विधानसभा की कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया कि हरिपुर कलां भाग दो स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से मुख्य विषय के प्रवक्ताओं की कमी है जिसके कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है।
इन विषयों में हिंदी, गणित, विज्ञान मुख्य विषय शामिल है।
साथ ही प्रतीक कालिया जी द्वारा लंबे समय से ऋषिकेश के व्यापारियों के हित के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की मांग को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। पत्र के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि ऋषिकेश में एक ट्रांसपोर्ट नगर की नितांत आवश्यकता है इसके पूरा होने से जाम और पार्किंग जैसी मुख्य समस्याओं से शहर को निजात मिल सकती है।

इस भेंट के दौरान प्रतीक कालिया के साथ हरिपुर कलां का एक प्रतिनिधि दल भी उपस्थित रहा जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य मितीका शर्मा , पूजा ग्वाडी , लक्ष्मी जुगरान , मोहित शर्मा , धर्मेंद्र ग्वाडी तथा सुनील जुगरान उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी विषयों की गंभीरता को समझते हुए उन्हें संज्ञान में लिया है और समस्याओं से तत्काल निजात दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.