उत्तराखंड

*ऋषिकेश – श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया प्रभु झूलेलाल चेटीचंड जन्मोत्सव*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश, 21 मार्च ऋषिकेश में प्रभु झूलेलाल का चेटीचंड जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इंटरनेशनल सिंधी समाज संगठन…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश, 21 मार्च ऋषिकेश में प्रभु झूलेलाल का चेटीचंड जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इंटरनेशनल सिंधी समाज संगठन के फाउंडर अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में तथा उत्तराखंड टीम के अध्यक्ष नवीन कुंदनानी और डॉ. रचना कुंदनानी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मनोकामना सिद्ध प्रभु झूलेलाल मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई, जिसमें झूलेलाल जी, भगवान गणेश और माता रानी के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। ग्वालियर से विशेष भजन टीम बुलाई गई, जबकि भोपाल, हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। त्रिवेणी घाट पर भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, आरती-पल्लव और भजन-कीर्तन में भाग लिया। महिलाओं के नृत्य व भजनों ने विशेष आकर्षण पैदा किया, वहीं केक सेरेमनी और प्रसाद वितरण में मीठे चावल, चने व फल वितरित किए गए।

सिंधी बिरादरी के अध्यक्ष प्रेमचंदानी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य एवं महिला श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रेमचंदानी (अध्यक्ष), सुरेंद्र मोहन पाहवा, हीरालाल छाबड़ा, सुशील छाबड़ा, गौरव कुकरानी (यूथ क्लब अध्यक्ष), नवीन कुंदनानी, के.के. सिंधी, राजेश चिचड़ा, चंद्र मोहन नारंग, शिव कुमार माल, जगदीश चिचरा, मनोज छाबड़ा, हरीश मनोज चंदानी, आशीष लालवानी, रिकी गोडवानी, हरीश चिचरा, गिरधारी लाल अरोड़ा, मयंक अरोड़ा, वितेंद्र पाहवा, विजय छाबड़ा, विनय आडवाणी, पवन नरवानी, फेरू जगवानी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
महिला सहभागिता में श्रीमती माया चंदानी, गंगा चिचरा, ज्योति गुरुनानी, रेनू नारंग,
जानकी छाबड़ा, कविता छाबरा, दीपा नारंग, अंजू पाहवा, डॉ. सीमा टेकचंदानी, हिना गोदवानी, डॉ. रचना कुंदनानी,
डॉक्टर सिमरन कुंदनानी, रेनू संगतानी, पूनम अगीचा, भावना सिंधी, सीमा खत्री, उषा छाबड़ा, आयुषी चिचरा, कविता संगतानी, तूलिका कुंदनानी, राधा तलरेजा, अनीता छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
भारी बारिश और अलर्ट के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था ने हर बाधा को पार कर दिया। झूलेलाल जी के जयकारों से गूंजता वातावरण भक्तिभाव और एकता का संदेश देता रहा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.