उत्तराखंड

श्री माँ कात्यायनी मंदिर, ज्ञान करतार आश्रम में 19 मार्च से चैत्र नवरात्र महोत्सव का भव्य आयोजन

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश 16 मार्च शीशम झाड़ी स्थित श्री माँ कात्यायनी मंदिर, ज्ञान करतार आश्रम में आगामी 19 मार्च से चैत्र नवरात्र महोत्सव…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश 16 मार्च शीशम झाड़ी स्थित श्री माँ कात्यायनी मंदिर, ज्ञान करतार आश्रम में आगामी 19 मार्च से चैत्र नवरात्र महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। इस पावन अवसर पर सुबह 10 बजे कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत होगी। नवरात्र के इन नौ दिनों में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक विभिन्न कलाकारों द्वारा माँ भगवती का भव्य भजन-कीर्तन एवं गुणगान प्रस्तुत किया जाएगा । जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो सकेंगे।

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और नौ दिनों तक व्रत रखकर देवी की आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र के पावन दिनों में की गई पूजा, साधना और भक्ति से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है तथा जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर के व्यवस्थापक गुरविंदर सलूजा की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में ट्रस्ट सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से सुनील, नमिता सलूजा, परमेश्वर , गुलाब, नीरज आदि उपस्थित थे

मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गुरविंदर सलूजा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.