उत्तराखंड

नेपाल- पोखरा में घुमने गए हैं तो मारवाड़ी सेवा शुद्ध शाकाहारी भोजनालय में जरूर जाएं! देवभूमि जेके न्यूज ,ऋषिकेश (जयकुमार तिवारी) संसार का सबसे ताकतवर जीव है हाथी!…

नेपाल- पोखरा में घुमने गए हैं तो मारवाड़ी सेवा शुद्ध शाकाहारी भोजनालय में जरूर जाएं!

देवभूमि जेके न्यूज ,ऋषिकेश (जयकुमार तिवारी)

संसार का सबसे ताकतवर जीव है हाथी! जी हां धरती पर रहने वाले जीवों में सबसे ताकतवर हाथी को कहा जाता है और वह पूर्णतः शाकाहारी होता है। मांसाहार से इसका दूर-दूर तक नाता नहीं होता है ,यहां हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि जब से कोरोना काल समाप्त हुआ है तब से लोगों का रुझान शाकाहार की तरफ तेजी बढा़ है। लोग मांसाहारी खान-पान छोड़ कर शाकाहारी की तरफ अपना रूख कर रहे हैं ,क्योंकि कोरोना काल के दौरान मांस का भक्षण करने वाले लोगों में मृत्यु की दर ज्यादा थी और शाकाहारी लोग बहुत कम मरे।

यात्रा के दौरान यदि आप अपने घर से बाहर निकलते हैं तो खाने-पीने की समस्या सामने खड़ी रहती है। यदि आप घर से मीलों दूर देश-विदेश में यात्रा पर निकले हो और आपके मनपसंद की भोजन नहीं मिलती है तो एक अजब सी बेचैनी शरीर में आ जाती है और यात्रा की थकान कुछ ज्यादा ही हो जाती है । क्योंकि शाकाहारी स्वादिष्ट और साफ सुथरे वातावरण मैं आपके मनपसंद का भोजन मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। पिछले दिनों में नेपाल की यात्रा पर गया हुआ था हमारी यात्रा बीरगंज से सुबह 9 बजे शुरू हुई थी और लगभग हम 2:30 बजे पोखरा पहुंचे। जगह-जगह शाकाहारी भोजन का पता करने पर लोग एक ही नाम की चर्चा कर रहे थे मारवाड़ी शुद्ध शाकाहारी सेवा भोजनालय प्राइवेट लिमिटेड जो कि महेंद्र पुल के बिल्कुल पास है। ड्राइवर से हमने कहा कि लोग बता रहे हैं उसे पते पर चलो। वहां गए तो साफ सुथरे वातावरण में जैसा कि पोखरा विश्व प्रसिद्ध ऐसा एक जगह है जहां सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है हमने वहां मारवाड़ी सेवा भोजनालय शुद्ध शाकाहारी में प्रवेश किया। होटल में गजब की सफाई, साफ सुथरे वातावरण में वहां के स्वादिष्ट पकवानों को देखकर जी ललचा गया। आपको वहां खाने में जो शाकाहार से संबंधित खट्टा मीठा तीता कसैला हर प्रकार के व्यंजन वहां मौजूद थे। हमारी तो मन की मुराद पूरी हो गई।हमने फटाफट हाथ धोया, आपको एक बात यह भी बता दे कि वहां बाथरूम जो था बिल्कुल साफ सुथरा था प्रत्येक जाने वाले व्यक्ति के बाद वहां उसे वॉशरूम की सफाई हो रही थी और वॉशरूम के बाहर एक सफाई कर्मचारी तैयार खड़ा था जो कि आपके इस्तेमाल करने के बाद जाकर खूब अच्छे ढंग से सफाई कर रहे थे। हम अपने एक खाली टेबल पर दोनों पति पत्नी बैठ गए और कई दिनों की जो हमारी खाने की इच्छा दबी हुई थी वह बैठकर हमने जी भरकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। बिल्कुल साफ सुथरे स्वच्छ वातावरण में वहां पर लोगों की लगातार भीड़ रहती है। शाकाहारी खाने वाले लोगों की। अधिकांश लोग परिवार सहित पहुंचे थे। यहाँ सदैव भीड़ लगी रहती है। एक ही छत के नीचे आपको वहां पर सैकड़ो तरह की व्यंजन पकवान मिठाइयां उपलब्ध है, जो की एक अलग ही स्वाद और वो भी एक अलग ही अंदाज में । वहां के सेवा देने वाले लोगों के चेहरे पर मनमोहक मुस्कान सहित सेवा से हम अभिभूत हो गए। हमारी इच्छा हुई कि हम यहां के संस्थापक अध्यक्ष प्रेमचंद उपाध्याय जी से मिलकर कुछ बात चीत करें। मैंने पता किया तो वो काउंटर पर बैठे मिले। बातचीत से पता चला कि 1970 में भोजनालय प्रेमचंद उपाध्याय जी के द्वारा स्थापित किया गया है, और उनके दो पुत्र भास्कर उपाध्याय ,राहुल उपाध्याय के द्वारा इसका संचालन होता है।

आप नेपाल आते हैं तो निश्चित रूप से एक बार इस मारवाड़ी सेवा शुद्ध शाकाहारी भोजनालय में अवश्य आए और विभिन्न व्यञ्जनों का स्वाद लेकर अपनी संतुष्टि प्राप्त करें क्योंकि भोजनालय या रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के लिए ताज़ा, सात्विक और पारंपरिक व्यंजनों हमें संतुष्टि जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वाद भी प्रदान करते हैं। आप पोखरा में मारवाड़ी शुद्ध शाकाहारी भोजनालय निकट महेंद्र पुल में जहाँ स्वाद के साथ-साथ बजट भी आपके अनुकूल होता है ।

हम 3:30 बजे लगभग 1 घंटा लंच के बाद हम वहां से आगे की यात्रा मुक्तिनाथधाम हेतु चल पड़े। लगभग एक दिन बाद ही हमारी वापसी थी दूसरे दिन शाम को हमारा फिर पोखरा आना हुआ और हमने फिर वही मारवाड़ी सेवा शुद्ध शाकाहारी भोजनालय की तरफ रख किया पास ही होटल में कमरा लिया और शाम को डिनर के लिए होटल पहुंच गए फिर अपने मनपसंद के घर जैसे शुद्ध वातावरण में और घर जैसे स्वाद का फिर से एक बार आनंद लिया और रात्रि विश्राम के लिए चले गए। इस भोजनालय का वातावरण और स्वादिष्ट व्यंजन का एक बार फिर सुबह उठकर हमने जी भर कर नाश्ता किया और फिर वापसी के लिए निकल पड़े। एक बात कहना चाहूंगा कि बिजनेस व्यवसाय जो भी हो यदि ग्राहक की संतुष्टि की बुनियाद पर रखा जाए तो निश्चित रूप से ग्राहकों को तो इसका लाभ मिलता ही है, इसके साथ-साथ जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम कोई संस्थान खोलने हैं वह निश्चित रूप से फलीभूत होता है। आपको यह भी बताना चाह रहे हैं कि यहां पर जो भोजन या व्यंजन या मिठाई आप खरीदते हैं या कहते हैं उसका स्वाद निश्चित रूप से फाइव स्टार होटल से भी बढ़िया है, लेकिन कीमत बिल्कुल एक आम होटल अथवा ढाबे की तरह है। रेट इतना की सभी के जेब पर भारी न पड़े इस होटल में प्रत्येक तबके के लोग आकर भोजन, मिष्ठान ग्रहण करते हैं और ग्रहण करने के बाद संतुष्ट होकर अपने-अपने गंतव्य की तरफ निकल लेते हैं । एक बार कहना चाहूंगा कि जब भी आप नेपाल भ्रमण के लिए जाएं तो इस भोजनालय की तरफ आवश्य रूख करें और वहां का स्वादिष्ट व्यंजन चखकर चक्कर एक बार अवश्य देखें एक बात और बताना चाहूंगा यहां कई तरह की मिठाइयां बनती है जिसमें गोंद का हलवा जो की विशेष रूप से तैयार किया जाता है आप यहां से अपने घर के लिए पैक करा कर ले जा सकते हैं, जो की महीनों खराब नहीं होता है। हमने भी वहां से हलवा पैक कराया था और अपने घर लेकर आए जिसे हमारे परिवार वालों ने काफी पसंद किया और चटकारे ले लेकर खाए। निश्चित रूप से पोखरा और नेपाल की यात्रा में हमारे मानस पटल पर मारवाड़ी सेवा शुद्ध शाकाहारी भोजनालय प्राइवेट लिमिटेड अंकित हो गया और जब भी नेपाल यात्रा की बात आती है तो पोखरा में स्थित इस होटल की यादें तरोताजा हो जाती है और वहां के स्वादिष्ट व्यंजन सात्विक वातावरण जो तन मन को मंत्र मुक्त कर देते हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.