उत्तराखंड

*बोर्ड परीक्षा के बीच अनोखी पहल: ऑनलाइन क्लास से छात्रों का बढ़ा हौसला*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश। फरवरी-मार्च का महीना आते ही बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाता है और विद्यार्थियों में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है।…


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश।
फरवरी-मार्च का महीना आते ही बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाता है और विद्यार्थियों में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे समय में ऋषिकेश स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है, जिसकी पूरे उत्तराखंड में सराहना हो रही है।
विद्यालय द्वारा प्रत्येक बोर्ड परीक्षा से एक दिन पूर्व संध्या को ऑनलाइन क्लास का आयोजन किया जाता है, जिसमें विषय विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण प्रश्नों और शंकाओं का समाधान करते हैं। इस एक घंटे की क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं को परीक्षा से पहले मार्गदर्शन मिलने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय भी नियमित रूप से इस ऑनलाइन सत्र में जुड़कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं वाणिज्य संकाय के अध्यापक नरेन्द्र खुराना ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का तनाव कम करना और उन्हें मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय के छात्र हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहे हैं।
इस उद्देश्य से परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी एवं सतीश चौहान ने बताया कि प्रधानाचार्य उमाकांत पंत के कुशल नेतृत्व बोर्ड परीक्षा में ये ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.