उत्तराखंड

*राजस्थानी मिष्ठान भंडार एवं जलपान गृह, भोजनालय का लक्ष्मण झूला में आज विधिवत् हुआ शुभारम्भ*

देवभूमि जेके न्यूज-( जयकुमार तिवारी) -ऋषिकेश दिनांक 11 मार्च 2026- आज राजस्थानी मिष्ठान भंडार एवं जलपान गृह, भोजनालय का विस्तारपटल लक्ष्मण झूला जो की लक्ष्मण मंदिर के ठीक…

देवभूमि जेके न्यूज-( जयकुमार तिवारी) -ऋषिकेश दिनांक 11 मार्च 2026-
आज राजस्थानी मिष्ठान भंडार एवं जलपान गृह, भोजनालय का विस्तारपटल लक्ष्मण झूला जो की लक्ष्मण मंदिर के ठीक सामने टैक्सी स्टैंड के पास विधिवत् शुभारंभ किया गया।

तो आपको बता दे की ऋषिकेश के सुप्रसिद्ध राजस्थानी मिष्ठान भंडार एवं भोजनालय का आज शहर के गणमान्य लोगों, साधु संतो, महंतो की उपस्थिति में सौहार्द पूर्ण वातावरण में शुरुआत किया गया।

भोजनालय के व्यस्थापक (संचालक) सच्चिदानंद शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि ऋषिकेश शहर में लक्ष्मण झूला एक सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और स्थानीय लोगों को ऋषिकेश राजस्थानी मिष्ठान भंडार एवं जलपान गृह में जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ट्रैफिक जाम की वजह से आने-जाने में लोग चाह कर भी ऋषिकेश पहुंच नहीं पाते थे लोगों की सुविधा को देखते हुए हमने अपना यह विस्तार पटल लक्ष्मण झूला में खोला है ताकि लोगों के मन में बरसों से राजस्थानी मिष्ठान भंडार का भरोसा , मन में रचा बचा स्वाद यहां पर मिलेगा। जिसमें अनेकों तरह की मिठाईयां सहित जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था है। प्रकृति की गोद में मां गंगा के पावन तट पर निश्चित रूप से हम अपने ग्राहक को उचित सर्विस और उनके मनपसंद व्यंजनों को बिना परेशानी के उपलब्ध कराएंगे और देश के कोने-कोने से आए हुए यात्रियों की सेवा करने का भी सुअवसर मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमंतर शर्मा, संतोष शेखावत ,हनुमान जी, शिव भगवान ,नामदेव, श्रीनाथ ,राहुल सिंह, नंदन, नरपत जी ,राहुल सिंह ,नरसिंघ, निशांत राणा, पवन शर्मा, भोलेनाथ सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.