*‘गोदान’ से गूंजा रामा पैलेस: एस. वी. एम के विद्यार्थियों ने देखी गौ माता पर आधारित फिल्म*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश- (जय कुमार तिवारी) –
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने ऋषिकेश स्थित रामा पैलेस में फिल्म गोदान का विशेष प्रदर्शन देखा। फिल्म के शो का उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मौनी बाबा(धर्मार्थ गौ सेवा ट्रस्ट), अतिथि डॉ.विजयपाल (विद्या भारती प्रदेश निरीक्षक) , विद्यालय के प्रबंधक प्रो.डॉ. गौरव वार्ष्णेय, इ.अनिल मित्तल प्रबन्ध समिति संरक्षक) विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने गौ माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रिबन काटकर शो का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया।
शो में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि फिल्म महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास गोदान से प्रेरित है, जो भारतीय ग्रामीण जीवन, सामाजिक यथार्थ और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने फिल्म के माध्यम से संस्कृति, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की सीख प्राप्त की।
मुख्य अतिथि मौनी बाबा एवं विजयपाल जी ने संयुक्त रूप सेअपने संबोधन में कहा कि भारतीय परंपरा में गौ का महत्व केवल आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती, पोषण और पर्यावरण संरक्षण से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इसे समाज को जागरूक करने वाली सार्थक पहल बताया।
फिल्म दिखाए जाने पर यह भी जानकारी दी गई कि इस प्रकार की फिल्म गौ संरक्षण के लिए समाज में एक सकारात्मक संदेश का कार्य करेगी,हर व्यक्ति को यह फिल्म देखनी चाहिए।
समापन पर फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी एवं पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की गई और विद्यार्थियों को फिल्म से मिली प्रेरणा को जीवन में उतारने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार द्वारा चेयर छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया गया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि विद्यालय के 580 छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिवार व स्वयंसेवकों ने ये फिल्म को देखा व फिल्म की काफी प्रशंसा भी की ।
इस मौके पर आदर्श स्वयंसेवक दयाराम वार्ष्णेय, स्वामी दीन गोपाल दास,हेमंत गुप्ता (पर्यावरण विद),दीपक तायल , डॉ.नमन चंद्रा,राकेश शर्मा ,नरेश गर्ग,नंदकिशोर भट्ट,शान्ति प्रसाद बेलवाल,रामगोपाल रतूड़ी,मनोज पंत,रजनी गर्ग आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *