*श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला एवं पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी)

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला एवं पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का समापन आज ओमकारानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला एवं श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. पुष्कर गौर ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न संस्थानों की पांच टीमों—गोपेश्वर डिग्री कॉलेज, एसएमजेएन कॉलेज रुड़की, टिहरी डिग्री कॉलेज, उत्तरकाशी डिग्री कॉलेज एवं पीजी कॉलेज ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
टीम स्पर्धा में एसएमजेएन कॉलेज रुड़की ने 10 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीजी कॉलेज ऋषिकेश 9 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि टिहरी डिग्री कॉलेज 4 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
महिला वर्ग में पीजी कॉलेज ऋषिकेश की अनुष्का कश्यप प्रथम स्थान पर रही एवं द्वितिय स्थान पर गोपेश्वर पीजी कॉलेज से अमृता रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक (ऑर्बिटर) के रूप में सोमदत्त एवं हरि सिंह ने दायित्व निभाया। पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. विकास गैरोला, डॉ. पुष्कर गौर, डॉ. पी.सी. पैन्यूली, डॉ. ललित तिवारी, श्रीमती रंजीता, यशपाल औली, रावत तथा ओआईएमटी के खेल प्रभारी सनील रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के आधार पर चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Two-day women’s and men’s chess competition organized by Shri Dev Suman Uttarakhand University concludes

Devbhoomi JK News – (Jay Kumar Tiwari)

The two-day women’s and men’s chess competition organized by Shri Dev Suman Uttarakhand University concluded today in the auditorium of Omkaranand Institute of Management and Technology.
The competition was jointly inaugurated by the Institute’s Director, Dr. Vikas Gairola, and the Sports Director of Shri Dev Suman University, Dr. Pushkar Gaur.
Five teams from various institutions affiliated with the university—students from Gopeshwar Degree College, SMJN College Roorkee, Tehri Degree College, Uttarkashi Degree College, and PG College Rishikesh—participated enthusiastically in the competition.
SMJN College Roorkee secured first place in the team competition with 10 points. PG College Rishikesh placed second with 9 points, while Tehri Degree College placed third with 4 points.
In the women’s category, Anushka Kashyap from PG College Rishikesh secured first place and Amrita from Gopeshwar PG College secured second place.
Somdutt and Hari Singh served as arbiters for the competition. The prize distribution ceremony was attended by several dignitaries, including Dr. Vikas Gairola, Dr. Pushkar Gaur, Dr. P.C. Painuli, Dr. Lalit Tiwari, Mrs. Ranjita, Yashpal Auli, Rawat, and OIMT’s Sports Incharge, Sunil Rawat.
The best players selected from the competition will represent the university and participate in the North Zone competition.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *