उत्तराखंड

*श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में पहुंचे शिक्षा मंत्री*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को बच्चों के बीच बैठकर सुना और छात्र-छात्राओं को परीक्षा में तनाव मुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दी और कहा कि परीक्षा में तनाव लेने से केवल नुकसान होता है जबकि तनाव मुक्त परीक्षा देने से आप अच्छे अंक प्राप्त करते हैं और आपका स्वास्थ्य भी सही रहता है… इस अवसर पर परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल और खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित क़र किया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल जी ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए माननीय मोदी जी के द्वारा सुझाए गए सुझावों को अपने जीवन में प्रयोग करने की सलाह दी और प्रधानमंत्री जी के परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम को छात्रों के लिये उपयोगी बताया,, इस अवसर पर सीनियर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जिसकी शिक्षा मंत्री के द्वारा काफी प्रशंसा की गई और कहा कि एनसीसी के सभी छात्र-छात्राएं अनुशासित और प्रशिक्षित हैं,, कठोर प्रशिक्षण से ही एक एनसीसी कैडेट तैयार होता है.

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, शिव प्रसाद बहुगुणा, डॉ सुनील दत्त थपलियाल,जयकृत सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, रंजन अंथवाल, जूनियर विंग के एनसीसी अधिकारी विकास नेगी, विवेक शर्मा, अजय कुमार,सुनील थपलियाल, हरि सिंह,नीलम जोशी, शालिनी कपूर,ज्योतिरमय शर्मा, निवेदिता अग्रवाल, आदि उपस्थित थे.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.