देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – तीर्थराज प्रयागराज माघ मेला में पावन पवित्र बसन्त पंचमी के अवसर पर श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट न्यास के मुख्य न्यासी व गुरुकुल एवं मन्दिर सेवा योजना प्रमुख जम्मू कश्मीर प्रान्त डॉ. अभिषेक कुमार उपाध्याय ने सतुआ बाबा शिविर में पहुंच कर सन्त महामंडलेश्वर श्रीसंतोष दास स्वामी जी महाराज सतुआ बाबा को श्रीमौनी जी महाराज की जीवन पर आधारित प्रेरणा विलक्षण सन्त मौनी बाबा की पुण्य कथा नामक ग्रन्थ के द्वितीय संस्करण को भेंट किया। इस अवसर पर सतुआ बाबा जी ने बताया कि बचपन में ही मौनी जी महाराज के बारे में बहुत से लोगों के द्वारा सुना था लेकिन आज उनके जीवनी पर लिखी इस ग्रन्थ में उनका प्रत्यक्ष दर्शनकर किया ऐसा अनुभव कर रहा हूं। महाराज जी श्रीरामानंद सम्प्रदाय में दीक्षित श्रीअयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध जी श्रीतपस्वी जी की छावनी में साकेतवासी श्री श्री 1008 श्रीरामगुलामदास जी महाराज बलुईया बाबा के शिष्य थे। उन्होंने श्रीरघुनाथजी सरकार की कृपा से अपने जीवन को साधना से इतना साध लिया कि आज तक अनुसंधान का विषय बना हुआ है कि कैसे एक सद्गृहस्थ इतने उच्च कोटि के सिद्ध सन्त हुए। आज भी उनको मानने वाले शिष्यों की अनगिनत संख्या है उसी में से कुछ शिष्यों एवं अनुयाई और परिवार के कुछ विशिष्ट लोगों द्वारा बताएं गये संस्मरणों को संकलित करके श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट न्यास द्वारा प्रकाशित करवाकर एक सिद्ध सन्त महापुरुष की जीवनी के माध्यम से समाज में जागृति लाने का एक सफल प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय एवं सार्थक कार्य है।
श्रीमौनी जी महाराज के जीवन चरित्र के कुछ अंशों में प्रकाशित इस कृत्य से न केवल सनातन धर्म, संस्कृति एवं परम्परा में विश्वास रखने वाले समाज को दिशा मिलेगी बल्कि एक विशिष्ट प्रेरणा भी प्राप्त होगी और प्रेरित होकर लोग सद्मार्ग में जाएंगे और अपने जीवन को सफल बनाने में उपयोगी सिद्ध होंगे। इस ग्रन्थ को प्राप्त करके आदरणीय महामंडलेश्वर श्रीसंतोष दास जी महाराज सतुआ बाबा ने महाराजश्री के पौत्र डॉ. अभिषेक कुमार उपाध्याय एवं न्यास के समस्त सम्मानित सदस्यों के प्रति अपनी शुभेक्षा व्यक्त करते हुए वार्षिक कार्यक्रम में महाराज जी की सिद्ध जन्मभूमि दर्शन जाने हेतु भी सहमति व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के बीर जवान सौरभ कुमार उपाध्याय एवं आकाश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
