उत्तराखंड

*बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने के साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला-समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी कि कहा कि यह बजट…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी कि कहा कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने के साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है। उत्तराखंड के परिपेक्ष में बजट ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया है, जो विकास के लिए जरूरी है। नेगी ने कहा कि पर्यटन, पशुपालन, किसानों, उच्च मूल्य कृषि और एमएसएमई के लिए किए गए बजट प्रावधान उत्तराखंड राज्य की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। बजट में आर्थिक विकास मजबूत करने, आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया है। महिलाओं,युवाओं, किसानों,वंचितों, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार,पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और अवसंरचना के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। यह बजट पूरे देश के साथ उत्तराखंड के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.