उत्तराखंड

*ऋषिकेश-ब्रह्मलीन श्री 1008 स्वामी विशुद्धानंद बाबा काली कमली वाले महाराज का 130वां निर्वाणोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश,1 फरवरी। ब्रह्मलीन श्री 1008 स्वामी विशुद्धानंद बाबा काली कमली वाले महाराज का 130वां निर्वाणोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश,1 फरवरी। ब्रह्मलीन श्री 1008 स्वामी विशुद्धानंद बाबा काली कमली वाले महाराज का 130वां निर्वाणोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
रविवार सुबह बाबा काली कमली वाले महाराज की मुख्य गद्दी, क्षेत्र रोड से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा क्षेत्र रोड, लाजपत राय रोड, हरिद्वार रोड, देहरादून रोड सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई गंतव्य स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठान में गणमान्य जनों की उपस्थिति
शोभायात्रा के पश्चात बाबा काली कमली वाले महाराज की मुख्य गद्दी में धार्मिक अनुष्ठान और भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान विशेष रूप से उपस्थित रहे, जहां उन्हें सम्मानित भी किया गया।

सायंकाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सायंकाल बाबा काली कमली टाल वाली धर्मशाला के सत्संग भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित संत-महात्माओं ने बाबा काली कमली वाले महाराज के जीवन, तप और आध्यात्मिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, पार्षद रीना शर्मा, शिक्षाविद् देवेंद्र दत्त सकलानी, बाबा काली कमली प्रबंधक त्रिलोकी नाथ तिवारी, वानप्रस्थ आश्रम प्रबंधक सतीश पंत, राजेश जोशी, विनोद कुलियाल, धर्मेंद्र कंसल,डा.शशि कंडवाल, पुष्कर सिंह, अरुण कुमार झा, संतराम पाल, आशुतोष शर्मा, दिगंबर सिंह, डॉ. धन सिंह, राजेश रेठवाण, पंडित सुदीप, डॉ. बीएन तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
देखें वीडियो-

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.