उत्तराखंड

*ऋषिकेश-सामुहिक सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ ही ब्रह्मलीन श्री 1008 स्वामी विशुद्धानन्द जी बाबा काली कमली वाले महाराज का 130 वां निर्वाणोत्सव का हुआ शुभारंभ*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ब्रह्मलीन श्री 1008 स्वामी विशुद्धानन्द जी बाबा काली कमली वाले महाराज संस्थापक बाबा काली कमली वाला पंचायत क्षेत्र130 वां निर्वाणोत्सव (माघ…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

ब्रह्मलीन श्री 1008 स्वामी विशुद्धानन्द जी बाबा काली कमली वाले महाराज संस्थापक बाबा काली कमली वाला पंचायत क्षेत्र130 वां निर्वाणोत्सव (माघ पूर्णिमा) के दिन धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शनिवार, 31 जनवरी 2026 सामुहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ दोपहर 3:00 बजे से बाबा काली कमली टाल वाली धर्मशाला, सत्संग भवन में संपन्न हुआ।

कल रविवार, 01 फरवरी 2026 को शोभा यात्रा सुबह 10:00 बजे से ऋषिकेश नगर में निकाली जाएगी। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए क्षेत्र रोड गद्दी पर संपन्न होगी इसके बाद भण्डारा प्रसाद – दोपहर 1:00 बजे मुख्य गद्दी, क्षेत्र रोड, ऋषिकेश में संपन्न होगा।

श्रद्धांजलि सभ का आयोजन सायं 4:00 बजे बाबा काली कमली, टाल वाली धर्मशाला, सत्संग भवन आयोजित किया जाएगा। श्रद्धांजलि सुबह में उच्च कोटि के संतों का प्रवचन का आयोजन होगा जिसमें उत्तराखंड के दूर-दूर से आए संतों का प्रवचन होगा।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से अरूण सुरेका(सभापति)
रमेश कुमार पाटोदिया (प्रधान सचिव)त्रिलोकी नाथ तिवारी (प्रबन्धक)बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र ऋषिकेश का विशेष सहयोग रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.