*स्व. काबुल सिंह जी के नेत्रों से दुनिया देखेंगे दो नेत्रहीन*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

अपने जीवन का अधिकांश भाग निर्मल आश्रम की सेवा में व्यतीत करने वाले 90 वर्षीय सo काबुल सिंह जी पुत्र सo कंधारा सिंह जी का आज दिनांक 07.01.2026 को लगभग 2:30 बजे निर्मल आश्रम ऋषिकेश में निधन हो गया । अंतिम समय में महंत बाबा राम सिंह जी एवं संत बाबा जोध सिंह जी उनके पास उपस्थित थे | दिवंगत के पुत्र डाo सुखविंदर सिंह, सo बलविंदर सिंह व समस्त परिवार भी वहाँ मौजूद था | जिन्होंने ने महाराज श्री से विनती की कि उनकी इच्छानुसार हमारे पूज्य काबुल सिंह जी के नेत्रदान करवा दिए जाएँ |
महाराज जी ने निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट के जनरल मैनेजर श्री अजय शर्मा जी को फ़ोन करके अपनी टीम को निर्मल आश्रम में भेजने के लिए कहा | निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट की टीम ने बाबू आत्म प्रकाश जी के नेतृत्व में मौक़े पर पहुँच कर दिवंगत के कॉर्निया एकत्रित किए |
यद्यपि स्वo काबुल सिंह जी सशरीर हमारे बीच नहीं रहे, यह एक शाश्वत सत्य है तथापि वो अपनी आँखों से इस सुंदर संसार को देखते रहेंगे |

नेत्रदान के लिए आवश्यक बातें |
1. मृत्यु के 6 घंटेके अंदर आंखें दान कर देनी चाहिए |
2. मृतक की आँखे बंद करके उसके ऊपर गीली रुई रख देनी चाहिए |
3. पंखा बंद कर दें ऐ. सी. हो तो चलने दें |
4. सिर के नीचे तकिया रख दें |

नेत्रदान करने के लिए संपर्क कर सकतें हैं | +91-9837607526

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *