उत्तराखंड

*वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के शिष्ट मंडल ने दी कोतवाली प्रभारी कैलाश चन्द भट्ट को नव वर्ष की शुभकामनाएं*

देवभूमि जे के न्यूज़- नव वर्ष के पूर्व दिवस पर आज दिनांक 31 दिसम्बर को वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के शिष्ट मंडल ने कोतवाली प्रभारी कैलाश चन्द भट्ट…

देवभूमि जे के न्यूज़-
नव वर्ष के पूर्व दिवस पर आज दिनांक 31 दिसम्बर को वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के शिष्ट मंडल ने कोतवाली प्रभारी कैलाश चन्द भट्ट से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। थाना प्रभारी से नगर की समस्याओं एवं वरिष्ठ नागरिक से संबंधित विषयो पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने शिष्ट मंडल का सम्मान करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के सहयोग के लिए सकारात्मक आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा कि अकेले रहने वाले वरिष्ठ दंपतियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाती रहेगी।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा, महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, संरक्षक सत्येन्द्र कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष नरेन्द्र दीक्षित, उप कोषाध्यक्ष आर डी गोनियल, अरविन्द जैन, कैलाश जोशी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.