ऋषिकेश

*ऋषिकेश- भयंकर कार हादसे में चार युवकों की दु:खद मौत- मृतकों की हुई पहचान*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश-17/12/2024- मंगलवार रात्रि करीब 10:00 बजे के करीब मनसा देवी फाटक आईडीपीएल के पास भयंकर दुर्घटना हुई जिसमें चार युवकों ने अपनी जिंदगी से हाथ…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश-17/12/2024-

मंगलवार रात्रि करीब 10:00 बजे के करीब मनसा देवी फाटक आईडीपीएल के पास भयंकर दुर्घटना हुई जिसमें चार युवकों ने अपनी जिंदगी से हाथ धो दिया। रफ्तार का कहर इस कदर था कि लगभग 150 की स्पीड से कर चल रही थी। सड़क एक जानवर को बचाने के चक्कर में गाड़ी ट्रक के नीचे घुस गई। चारों युवकों के शव को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल कर एम्स भेजा गया जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार 10:00 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कर एक्सयूवी uk07 एफ एस 5587 हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही कार आई डी पी एल सिटी गेट के पास पहुंची तभी अचानक सड़क पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे घुस गयी। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का बोनट घटनास्थल से काफी दूर जाकर गिर गया।

हादसे में चार युवाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर चौकी व आईडी पर चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को क्रेन की मदद से ट्रक से अलग किया और शवों को बाहर निकाला।

ऋषिकेश थाना प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट के अनुसार धीरज जायसवाल चंदेश्वर नगर निवासी कार को चला रहा था। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

कार स्वामी की पहचान सोनू कुमार निवासी चंदेश्वर मार्ग ऋषिकेश के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान धीरज जायसवाल उम्र 31 साल पुत्र दीनबंधु जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड ऋषिकेश। हरिओम पांडे पुत्र अरविंद कुमार निवासी हनुमान मंदिर गुमानी वाला ऋषिकेश। करण प्रसाद पुत्र तुलसी प्रसाद उम्र 23 वर्ष लक्कड़ घाट ऋषिकेश । सत्यम कुमार पुत्र मंगल सिंह पुत्र निवासी गुर्जर बस्ती उम्र 20 वर्ष के रूप में पहचान की गई है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया आपको बता दे कि धीरज जायसवाल के दो बच्चे हैं एक बेटा और बेटी और परचून की दुकान चलाते हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.