ऋषिकेश

*ऋषिकेश -“मरणोपरांत भी जिंदा रहेगी दर्शन लाल की आंखें “*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 21/12/2023- नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम द्वारा नेत्रदान के प्रति व्यापक प्रचार व प्रसार के कारण नेत्र दान मिशन अपने 311वें पड़ाव…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 21/12/2023-
नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम द्वारा नेत्रदान के प्रति व्यापक प्रचार व प्रसार के कारण नेत्र दान मिशन अपने 311वें पड़ाव पर पहुंच चुका है। विस्तृत जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष लायनआशू पाहवा ने बताया कि गत मंगलवार जीवनी मार्ग निवासी 75 वर्षीय दर्शन लाल सपरा का निधन हो गया था, जिनके निधन पर परिवार के निकटतम व क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन राजेश अरोड़ा ने उनके पुत्र ललित हुआ दीपक से सहमति प्राप्त कर नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग को सूचित किया ,जिनमें आग्रह पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम ने उनके निवास पर पहुंच कर दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्रदान के इस पुनीत कार्य पर रामशरण चावला के साथ-साथ पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लाम्बा ,प्रदीप कोहली ,अनिल कक्कड़ ,चंद्र प्रकाश अरोड़ा, मनमोहन भोला, सुरेन्द्र कथूरिया, धीरेंद्र अग्रवाल ने परिवार को साधुवाद परिचित किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.