ऋषिकेश

*विश्व हृदय दिवस पर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में चलाया जागरुकता अभियान*

देवभूमि जे के न्यूज़, 29-September-2025,डोईवाला वर्ल्ड हार्ट डे पर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ओपीडी में आने वाले लोगों व स्टाफकर्मियों को हृदय…

देवभूमि जे के न्यूज़, 29-September-2025,डोईवाला वर्ल्ड हार्ट डे पर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ओपीडी में आने वाले लोगों व स्टाफकर्मियों को हृदय रोग से बचाव की जानकारी दी गयी।
सोमवार को कार्डियोलॉजी व हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को हृदय रोग की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डॉ. आरएस सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक दिल ही है, जिस पर सबसे अधिक दबाव पड़ता है। तनाव, थकान, प्रदूषण आदि कई कारणों से रक्त का आदान-प्रदान करने वाले इस अति महत्वपूर्ण अंग को अपना काम करने में मुश्किल होती है। विश्व हृदय दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में यह भावना जागृत करना है कि वे हृदय की बीमारियों के प्रति सचेत रहें। डॉ. डीसी जोशी ने कहा कि हृदय रोग पूरे विश्व में आज एक गंभीर बीमारी के तौर पर उभरा है। प्रत्येक वर्ष विश्व हृदय दिवस पर लोगों में इसके बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। इस बीमारी की सबसे बड़ी वजहों में से एक है हमारी जीवनशैली आया बदलाव। तकनीक के इस युग मे हम आज शारीरिक रूप से निष्क्रिय हो गये है। आज की भागदौड़ वाली जीवन शैली में लोगों में तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। कार्डियोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ. अनुराग रावत ने कहा उत्तराखंड में तंबाकू सेवन हृदय रोग का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि हृदय हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो लगातार पंप करता है और पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को संचालित करता है। डॉ. भावना सिंह ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की बात कही। डॉ. अक्षय चौहान व डॉ. कुनाल गुरूरानी ने कहा कि आज युवाओं में हृदयाघात और हृदय की बीमारियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन रही हैं। पहले जहां 30 से 40 वर्ष तक के बीच हृदय की समस्याएं आंकी जाती थीं। आज यह 20 वर्ष से कम उम्र के लोगों में भी होने लगी हैं। डॉ. चंद्र मोहन बेलवाल ने कहा कि हृदय की समस्याओं से बचने का एक ही उपाय है कि आप खुद अपनी कुछ सामान्य जांच करें और हृदय संबंधी सामान्य समस्याओं को भी गंभीरता से लें। इस अवसर पर अस्पताल की ओपीडी में पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को हृदय रोग व इससे बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. कमली प्रकाश, प्रिया जेपी, रीना हाबिल आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.