उत्तराखंड

*रामलीला में राम जन्म का मंचन, “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंजा एसआरएचयू*

देवभूमि जे के न्यूज़-23-SEP-2025 डोईवाला। हिमालयन रिक्रेएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्लूटी) की ओर से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में आयोजित रामलीला महोत्सव में भगवान राम जन्म एवं…

देवभूमि जे के न्यूज़-23-SEP-2025

डोईवाला। हिमालयन रिक्रेएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्लूटी) की ओर से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में आयोजित रामलीला महोत्सव में भगवान राम जन्म एवं ताड़का वध का मंचन किया गया। ताड़का वध के साथ दर्शकों ने भगवान राम के जयकारे लगाए।
राम जन्म के इस प्रसंग में अयोध्या नगरी का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया गया। दशरथ दरबार, पुत्रेष्टि यज्ञ और भगवान राम के जन्मोत्सव के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विश्वविद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं द्वारा निभाए गए पात्रों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद मंचित हुआ ताड़का वध प्रसंग, जिसमें ऋषि विश्वामित्र के साथ वन गमन कर रहे राम और लक्ष्मण ने ताड़का का वध कर धर्म और मर्यादा की रक्षा की। इस लीला ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरा परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, स्थानीय जनसमुदाय और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिव्य माहौल का अनुभव किया।
रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन सीता स्वयंर का मंचन किया जाएगा। संचालन गरिमा कपूर ने किया।
*कलाकारों के नाम*
राम- दीपक
लक्ष्मण- आयुष
भरत- जितेंद्र
शत्रुघ्न- देवेंद्र
सीता- सुशील
गणेश- आदित्य
सूत्रधार- अविलाश
रावण- मनीष गौड़
कुम्भकरण- अमरिंदर
विभीषण- डॉ. अंकित
शिव- डॉ. विनीश
पार्वती- मानसी
श्रवण कुमार- विजेंद्र
श्रवण कुमार की माता जी- मंजुला
श्रवण कुमार के पिताजी- विजय
राजा जनक- सुधीर जोशी
ऋषि मुनि- समीर और आयुष
विष्णु- दीपक जोशी
लक्ष्मी- सुशील
राजा दशरथ- सुनील खंडूरी
कैकयी- आराधना
सुमित्रा- प्रिया
कौशल्या- नैंसी
मंथरा- अनीता

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.