ऋषिकेश

*ऋषिकेश- एम्स में कार्यरत आंध्र प्रदेश निवासी 30 वर्षीय जगपति बाबू का बंद कमरे में मिला शव*

देवभूमि जे के न्यूज़, कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून l आज दिनांक 15-9-2025 को एम्स अस्पताल से सुरक्षा कर्मी द्वारा समय 3:30 बजे चौकी एम्स में आकर सूचना दी…

देवभूमि जे के न्यूज़, कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून l
आज दिनांक 15-9-2025 को एम्स अस्पताल से सुरक्षा कर्मी द्वारा समय 3:30 बजे चौकी एम्स में आकर सूचना दी कि एम्स हॉस्टल 85, फ्लोर न0 03 में रूम न0-85308 में मृतक S.R डॉक्टर जगपति बाबू निवासी आंध्र प्रदेश उम्र लगभग 30 वर्ष जो पिछले 3 साल से एम्स अस्पताल में endocrinology (ग्रंथियां) डिपार्टमेंट में नियुक्त थे जो आज अपनी ड्यूटी पर नहीं गये थे और न हीं फोन उठा रहे है तो उनके साथ मे नियुक्त अन्य डा0 मांन्सा कंन्था,मो0न0-8985425894 डॉक्टर किसान्थ, डा0 सन्दिप मो0न0 9520464691,द्वारा उक्त सूचना के बारे में अपने सीनियर HOD डा0 कल्यानी को बताया जिनके द्वारा वार्डन श्री आशीष मो0न0 8279728043 को कमरा चैक करने को बोला तो सभी डा0 द्वारा जाकर देखा तो मृतक डा0 जगपति बाबू का कमरा अन्दर से बन्द था अवाज देने पर नहीं खोला तो कमरे का दरवाजा तोडकर अन्दर देखा गया तो मृतक जगपति अपने बिस्तर पर लेटा था जिसने अपने बांये हाथ पर ग्लूकोस चढ़ा रखा था । मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसका अवलोकन करने पर पाया गया कि मृतक के द्वारा जीवन से निराश होकर जाने की बात लिखी है। प्रथमदृष्टया मृतक के द्वारा आत्महत्या करना पाया गया है, मृतक के साथी डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि इन्होने शनिवार को अपने पेट में दर्द होना बताया गया था, मौके पर 108 को बुला कर डा0 जगपति को एम्स अस्पताल भिजवाया गया, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजनों के आने पर अग्रिम पंचायतनामा की कार्यवाही की जाएगी FU को मौके से सूचित किया गया है l

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.