देवभूमि जे के न्यूज़-
ऋषिकेश 13 सितंबर चंदेश्वर नगर में शनिवार को ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल का 8वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया । उल्लेखनीय है कि स्कूल 14 सितंबर 2018 में 37 बच्चों से निशुल्क शिक्षा द्वारा स्थापित किया गया था । और आज भी वही छात्र,छात्राए इस विद्यालय में अध्यनरत हैं ।देखते ही देखते आज स्कूल में 200 बच्चे हो गए । जिन्हें निशुल्क शिक्षा दी जा रही है । वर्ष में दो बार निशुल्क ड्रेस ,काफी किताब, स्कूल बैग दिए जाते हैं । स्कूल के प्रबंधक गुरविंदर सलूजा ने स्कूली बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा हमारा सदैव उद्देश्य है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए । स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता पैन्यूली ने भी छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने ,संस्कार और उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए संबोधित किया ।
इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं बबीता,यशोदा ,अनुराधा ,किरण, अर्चना ,सोनम, मीना बिष्ट,यशोदा बिष्ट ,नीलम नेगी,रजनी,सीमा, बबली, रेखा श्रीमती नमिता सलूजा व नगर के संभ्रांत नागरिक अधिकांश संख्या में उपस्थित थे ।
