उत्तराखंड

*श्री गंगा गौ सेवा समिति एवं इन्द्रमणि बडोनी स्मृति मंच मुनिकीरेती ने स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

देव भूमि जे के न्यूज -18.08.2025 - श्री गंगा गौ सेवा समिति एवं इन्द्रमणि बडोनी स्मृति मंच मुनिकीरेती द्वारा स्वर्गीय श्री इन्द्रमणि बडोनी जी की 26वीं पुण्यतिथि पर…

देव भूमि जे के न्यूज -18.08.2025 –

श्री गंगा गौ सेवा समिति एवं इन्द्रमणि बडोनी स्मृति मंच मुनिकीरेती द्वारा स्वर्गीय श्री इन्द्रमणि बडोनी जी की 26वीं पुण्यतिथि पर गंगा तट शत्रुघ्न घाट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें नगर के अनेकों गणमान्य व्यक्ति एवं राज्य आन्दोलनकारी सम्मिलित हुए।

माँ गंगा की दैनिक आरती से पूर्व गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्राचीन श्री शत्रुघ्न मन्दिर के महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य के नेतृत्व में नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजल्वाण सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने बडोनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बारे में कहना सूर्य को दीपक दिखाना जैसा है उन्होंने गृहस्थ में रहते हुए भी संतो जैसा जीवन व्यतीत किया उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है उन्होंने उसके लिए पद यात्रा कर जन जागरण किया तथा देवभूमि उत्तराखंड के मठ- मंदिरों की पद यात्रा की उनकी दूरदर्शी सोच के कारण अमेरिका के प्रसिद्ध समाचार पत्र द वाशिंगटन पोस्ट ने उन्हें पर्वतीय गाँधी की उपाधि दी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजल्वाण ने कहा राज्य आन्दोलन के साथ ही उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति को भी आगे बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किये ग्राम प्रधान से लेकर और लगातार कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश सरकार में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया देवभूमि उत्तराखंड को हर प्रकार से आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रहे इस कार्यक्रम में गंगा गौ सेवा समिति के सचिव रमाबल्लभ भट्ट ,गढभूमि लोक संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशा राम व्यास,उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र सेमवाल, विशालमणि पैन्यूली, सूर्य चन्द सिंह चौहान, देवेन्द्र जोशी, श्रीमती प्रतिमा रावत , घनश्याम नौटियाल, गजेंद्र कंडियाल ,डॉ सुशील नौटियाल, भगवान सिंह रावत ,शिक्षाविद डॉक्टर सुनील थपलियाल , भारत भूषण कुकरेती, योगेश बहुगुणा, नरेंद्र मैठाणी, मनमोहन शर्मा , धन राम बिंजोला, अशोक क्रेजी, संजय बड़ोला, प्रशात भट्ट, सुरेन्द्र भंडारी, देवी प्रसाद,महिपाल विष्ट, विनोद बडथ्वाल, ज्योति उनियाल, विनोद ध्यानी, लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी, गौरव सिंह राणा , शिव प्रसाद खण्डूरी ,देवेन्द्र सिंह रावत, रामकृष्ण पोखरियाल सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा के बाद माँ गंगा की दैनिक आरती सम्पन्न हुई।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.