उत्तराखंड

*चीला पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

देहरादून- विजिलेंस टीम ने शनिवार को चीला पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक को विभागीय प्राधिकार पत्र बनाने के एवज में दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ…

देहरादून- विजिलेंस टीम ने शनिवार को चीला पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक को विभागीय प्राधिकार पत्र बनाने के एवज में दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया विजिलेंस एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि 15 दिसंबर को एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून को मिला। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पिताजी जो चीला पावर हाउस जिला पौड़ी गढ़वाल से करीब 16-17 वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुये थे, जिनका गले के कैंसर के उपचार हेतु गुडगाँव के मेदांता अस्पताल में चल रहा।

विभागीय प्राधिकार प्रमाण पत्र बनाने के एवज में चीला पावर हाउस में तैनात लिपिक किशन अग्रवाल ने 2000/रू0 रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायत पत्र पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर ने गोपनीय जाँच पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया । टीम ने शनिवार को पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक अभियुक्त किशन अग्रवाल ( पुत्र श्री रौनक राम निवासी वार्ड न0 -01 मिस्सरवाला थाना डोईवाला गुरूद्वारे के पास देहरादून हाल म०न0-07 चीला प्रोजेक्ट कालोनी चीला पौड़ी गढ़वाल) को शिकायतकर्ता से 2 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ जारी है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता न ट्रैप टीम को नकद पुरुस्कार की घोषणा की गयी। सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.