ऋषिकेश

*अतिक्रमण के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई-चालान कर ₹4000 संयोजन शुल्क वसूला*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 16 दिसंबर 2023* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 16 दिसंबर 2023* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के अनुपालन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद देहरादून एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा स्वयं नेतृत्व करते हुए कोतवाली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को ब्रीफ कर उपरोक्त आदेश निर्देशों के पालन हेतु कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में आज दिनांक 16 दिसंबर 2023 को ऋषिकेश पुलिस के ऋषिकेश बाजार, बस अड्डा ऋषिकेश, घाट रोड, रेलवे रोड व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें दुकानों के बाहर दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण तथा सड़को किनारे रेहड़ी फड़ ठेली वालों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर ₹4000 संयोजन शुल्क वसूल किया गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.