ऋषिकेश

*ऋषिकेश -वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में रोगियों ने कराया परीक्षण*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,16/12/2023-एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सा कैंप में भारी संख्या में रोगियों ने परीक्षण कराया। हर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,16/12/2023-एम्स डाक्टरों के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा संचालित निशुल्क चिकित्सा कैंप में भारी संख्या में रोगियों ने परीक्षण कराया।
हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज तीसरे शनिवार को जीवनी माई धर्म शाला परिसर में आयोजित निशुल्क कैंप में डाकटर अनुपम (जनरल फिजिशियन) एवम उनकी टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 45 बुजुर्गो ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया । एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, डा एस डी उनियाल, नरेन्द्र दीक्षित अशोक रस्तोगी, दिनेश मुद्गल, नरेश गर्ग, अरविंद जैन,आलोक शर्मा, हरचरण सिंह ओ पी मुल्तानी, सत्य प्रकाश गुप्ता,हरेंद्र सिंह असवाल, ,चन्दन सिंह पंवार, आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.