उत्तराखंड

*सिया ने नेट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर किया ऋषिकेश का नाम रोशन- जयेन्द्र रमोला*

देव भूमि जे के न्यूज,23/7/25 को यूजीसी नेट परीक्षा में 98.206 प्रतिशत अंक हासिल कर सम्पूर्ण भारत में 410 रैंक प्राप्त करने वाली ऋषिकेश गुमानीवाला निवासी सिया गुसाँई…

देव भूमि जे के न्यूज,23/7/25 को यूजीसी नेट परीक्षा में 98.206 प्रतिशत अंक हासिल कर सम्पूर्ण भारत में 410 रैंक प्राप्त करने वाली ऋषिकेश गुमानीवाला निवासी सिया गुसाँई को किया माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहनाकर कांग्रेस जनों ने किया सम्मानित ।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि गुमानीवाला निवासी व्यवसायी मनोज गुसांई व गृहणी सुनीता गुसाँई की सुपुत्री कु० सिया गुसाईं ने अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा में
98.206 प्रतिशत हासिल कर सम्पूर्ण भारत में 410 रैंक प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ साथ ऋषिकेश वासियों का भी नाम रोशन किया है, सिया पूर्व में इण्टर मीडियड में भी डीएसबी इण्टर नेशनल स्कूल से टॉप किया था और अब पहले प्रयास में घर पर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से नेट की परीक्षा पास की यह ऋषिकेश के लिये गौरव की बात है । रमोला ने कहा कि इस सफलता को हासिल करने में सिया के माता पिता का भी बड़ा योगदान है मैं उनको साधुवाद देता हूँ ।
सिया गुसाँई ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे उसके माता पिता का विशेष योगदान है क्योंकि मेरे माता-पिता हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते रहे है जिस कारण आज मुझे ये सफलता मिली ।
सम्मानित करने वालों में कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मंडी सभापति राकेश अग्रवाल, उप प्रधान राजेंद्र राणा, अजय रावत आदि मौजूद थे।
मौके पर सिया के पिता मनोज गुसाँई और माता सुनीता गुसांई को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.