उत्तराखंड

*ऋषिकेश – देहरादून रोड पर कांवडियों से भरा ट्रक पलटा -ट्रक में 11 लोग थे सवार*

देव भूमि जे के न्यूज - 19/07/2025* *कावड़ यात्रियों को ले जा रहे ट्रक के अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलटने की सूचना पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा की गयी…

देव भूमि जे के न्यूज – 19/07/2025*

*कावड़ यात्रियों को ले जा रहे ट्रक के अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलटने की सूचना पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही।*

*दुर्घटना में घायल 11 कावड़ यात्रियों को ऋषिकेश पुलिस द्वारा तत्काल एम्बूलेन्स के माध्यम से पहुँचाया गया अस्पताल*

आज दिनांक 19/07/2025 को 112 से सूचना मिली की एक ट्रक, जो रानी पोखरी से ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, नटराज चौक से लगभग 3-4 किलोमीटर पहले रानीपोखरी की तरफ काली माता मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया है सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर घायल कांवड यात्रियों को उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल पहुँचाया गया।

मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुया कि ट्रक संख्या HR69A- 9323, जिसमे चालक सहित कुल 11 कावड़ यात्री सवार थे, रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर काली मन्दिर के पास अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलट गया दुर्घटना में ट्रक सवार 11 कांवड़ियों को हल्की चोटें आयी है। मौके से ऋषिकेश पुलिस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

*घायल व्यक्तियों का विवरणः-*
1- सनी पुत्र ओमप्रकाश
2- शेखर पुत्र श्री राजेंद्र
3- प्रवीण पुत्र श्री सतपाल
4- तरसेन पुत्र श्री रंजीत
5- रवि पुत्र श्री गुरुविन्दर
6- रोहित पुत्र श्री सुभाष
7- वंश पुत्र श्री सिकंदर
8-विक्रम पुत्र श्री जसपाल
9-सावन पुत्र श्री सुमेर चंद
10- रजत पुत्र श्री भगवान दास
11- नितिन
सभी निवासी ग्राम – सीमन, जिला कैथल, हरियाणा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.