उत्तराखंड

*रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पौधारोपण कर लिया पर्यावरण का रक्षा का संकल्प*

देव भूमि जे के न्यूज - रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा भरत मंदिर इंटर कॉलेज मे हरेला पर्व के तहत क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का…

देव भूमि जे के न्यूज –
रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा भरत मंदिर इंटर कॉलेज मे हरेला पर्व के तहत क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष विशाल तायल ने क्लब के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील की उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की परंपरा संस्कृति और प्रकृति प्रेम का पर्व है यह हमें हरियाली से जुड़ने और पर्यावरण की रक्षा करने का की प्रेरणा देता है
और तायल ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हरेला पर्व के साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत क्लब में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है
रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर राकेश अग्रवाल ने क्लब के सदस्यों से आग्रह किया कि इस हरेला पर्व पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, उन्होने क्लब के हर सदस्यों से इस पर्व से जुड़ने की अपील की उन्होने कहा कि हमारी जड़ें प्रकृति में है हरेला हमें अपनी जड़ों को पहचानने का अवसर देता है।
इस मौक़े पर क्लब नें स्कूल मैं लगभग 50 फलदार और छायादार पौधे जिसमें जामुन आँवला अमरूद पीपल बरगद आदि के पौधे लगाए थे।
इस मौक़े पर भारत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वाई. पी त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष राजीव गर्ग डॉक्टर अरुण शर्मा पूर्व कोषाध्यक्ष भारत शर्मा विद्यालय के अध्यापक रंजन अथवाल परवीन रावत विवेक शर्मा व स्कूल के बच्चे उपस्थित थे

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.