उत्तराखंड

*दा रा फाउंडेशन ऋषिकेश ने किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन*

देवभूमि जेके न्यूज- ग्राफिक एरा हॉस्पिटल एवं दा रा फाऊंडेशन के सहयोग से अनुभवी डॉक्टरों द्वारा ऋषिकेश, मनमहेश आश्रम चंद्रेश्वर नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया…

देवभूमि जेके न्यूज- ग्राफिक एरा हॉस्पिटल एवं दा रा फाऊंडेशन के सहयोग से अनुभवी डॉक्टरों द्वारा ऋषिकेश, मनमहेश आश्रम चंद्रेश्वर नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. मोनालिशा, निदेशक डॉ. अर्पित सिंघल द्वारा किया गया।

इस चिकित्सा शिविर में निःशुल्क नाक कान गला और आंखों की जांच और दवाइयां वितरण की गयी। ग्राफ़िक एरा हॉस्पिटल देहरादून के सानिध्य से 150 से ऊपर जरूरतमंद लोगों की जांच की गई जिसमें नाक कान गला के लिये ग्राफ़िक एरा से डॉक्टर श्रुति और नेत्र जांच के लिए डॉक्टर निकिता मौजूद थी। साथ ही रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 15 यूनिट रक्त दान हुआ साथ ही रा फाउंडेशन की टीम में भारत के अन्य राज्यों से आये हुए स्वयंसेवक भी मौजूद रहे जिनमे शिवाजी, संगीता राठौर,राहुल राठौर,मनोज जोशी,हृतुराज,सतेंद्र शर्मा,चंद्रशेखर, संध्या पंवार, आनंद मिश्रा,प्रशांत चौधरी,दिवाकर,राकेश शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.