उत्तराखंड

*ब्रेकिंग न्यूज – शांति नगर, परशुराम चौक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी*

देवभूमि जेके न्यूज- शांति नगर तिराहे के पास स्थित परशुराम चौक पर एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में पाया गया. युवक के शव को देखकर क्षेत्र में सनसनी…

देवभूमि जेके न्यूज- शांति नगर तिराहे के पास स्थित परशुराम चौक पर एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में पाया गया. युवक के शव को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को 72 घन्टे के लिए शिनाख्त हेतु एम्स मोर्चरी मे रखवा दिया गया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी चुंगी परशुराम चौक के नजदीक एक व्यक्ति वहां खाली पड़े एक तख्त पर बेसूध पड़ा हुआ है। मौके पर जांच करने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

इस सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर देखा तो एक तखत पर करीब 30 से 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना प्रतीत होती है। मौके पर निरीक्षण करने से पाया कि यह व्यक्ति नशे की हालत में रहा होगा और वही पास चल रहे नाले में रात के समय तेज बरसात के चलते पानी में ज्यादा देर रहने के कारण मृत्यु हो गई होगी। मौके पर अज्ञात व्यक्ति के पहने कपडो की जेब से कोई भी आई0डी0 मौके पर बरामद नही हुई जिस कारण उक्त व्यक्ति की शिनाख्त नही हो पायी है।

तथा मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्तियों से अज्ञात व्यक्ति के बारे मे शिनाख्त हेतु पूछताछ की गयी तो कोई भी उक्त व्यक्ति की पहचान नही कर पाया मृतक व्यक्ति के शव का मौके पर ही पंचनामा भर कर शव को आगे की कार्रवाई हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.