उत्तराखंड

*आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई- चंद्रेश्वर नगर में बड़ी मात्रा में देसी विदेशी शराब बरामद-दो गिरफ्तार*

देवभूमि जेके न्यूज 29 जून 2025- आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब का कारोबार करने वालों के यहां छापेमारी की जा रही है इसी कड़ी में आज आबकारी…

देवभूमि जेके न्यूज 29 जून 2025- आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब का कारोबार करने वालों के यहां छापेमारी की जा रही है इसी कड़ी में आज आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून टीम द्वारा सांय ऋषिकेश क्षेत्र के चंद्रेश्वर नगर में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करके 1 पेटी देसी शराब माल्टा के साथ रमिता निवासी चंद्रेश्वर नगर एवं डेढ़ पेटी विदेशी शराब कमलेश जोशी निवासी चंद्रभागा से बरामद की गई दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक उमराव राठौर, प्रधान आबकारी सिपाही, अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, हेमंत, राकेश, दीपा ,आशीष चौहान सम्मिलित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.