ऋषिकेश

*खेलकूद में भी अब आगे रहेगा विद्या मंदिर ,आवास विकास-पंत*

देव भूमि जे के न्यूज,12 दिसंबर 2023-आवास विकास परिषद कॉलोनी स्थित विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के नियर ग्राउंड में आज खेल की दृष्टि से ग्राउंड का आज विधिवत…

देव भूमि जे के न्यूज,12 दिसंबर 2023-आवास विकास परिषद कॉलोनी स्थित विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के नियर ग्राउंड में आज खेल की दृष्टि से ग्राउंड का आज विधिवत पूजा व मंत्रोउच्चारण के साथ रिबन काटकर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत व समाजसेवी गोपाल वर्मा एवम उप प्रधानाचार्य सतीश चौहान ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मध्य नजर अब बच्चो को खेल भी खिलाए जाएंगे , जिससे बच्चे अब अपने क्षेत्र,और प्रदेश और विद्यालय का नाम बुंदियाओ की और ले जाएंगे *खेल कूद में भी अब आगे रहेगा विद्या मंदिर*ऐसा मेरा विश्वास है,जिसके लिए अभी आचार्य प्रयासरत है।
इस अवसर पर रविंद्र परमार (खेल प्रमुख) ने बताया कि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवशयक है।
आज खेल खिलने का उत्साह सभी छात्र छात्राओं में भरपूर देखने को मिला।
इस अवसर पर कर्णपाल बिष्ट , नरेंद्र खुराना, नंदकिशोर भट्ट, नागेन्द्र पोखरियाल,आरती बड़ोनी, अजीत रावत व विद्यालय के सभी आचार्य एवम छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.