अजब-गजब

*65 साल के अभिमान तायडे को डॉक्टरों ने मृत किया घोषित -अचानक हुए जिंदा*

डेस्क -मिडिया में आ रही खबरों के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक अस्पताल ने बड़ी लापरवाही की है। डॉक्टरों ने एक जिंदा आदमी को…

डेस्क -मिडिया में आ रही खबरों के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक अस्पताल ने बड़ी लापरवाही की है। डॉक्टरों ने एक जिंदा आदमी को मरा हुआ बता दिया। और तो और उन्होंने डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया। 65 साल के अभिमान तायडे को डॉक्टरों ने गलती से मृत घोषित कर दिया। हालांकि अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच उन्हें होश आ गया। अचानक जिंदा होने की खबर से हड़कंप मच गया। उधर, इस घटना से मेडिकल क्षेत्र में लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल अभिमान तायडे कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। अचानक वे बेहोश हो गए। उनके बेटे उन्हें रिक्शा से उल्हासनगर के एक अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने रिक्शे में ही उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने तुरंत डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया। इसके बाद परिवार वाले अभिमान को घर ले गए।
परिवार वाले दुखी थे क्योंकि उन्हें लगा कि अभिमान अब नहीं रहे। उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। तभी किसी ने देखा कि अभिमान के सीने में धड़कन साफ सुनाई दे रही है। वे तुरंत उन्हें उल्हासनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। अभिमान होश में आ गए। उनकी जान बच गई। जिससे परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

इस पूरे मामले पर डॉक्टरों ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें मरीज की नब्ज नहीं मिली। आस-पास शोर होने के कारण उन्हें दिल की धड़कन भी सुनाई नहीं दी। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने गलती से मृत घोषित कर दिया और वे इसके लिए खेद जताते हैं। लेकिन इस तरह की लापरवाही से डॉक्टरों पर सवाल उठ रहे हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.