*शत्रुघन घाट मुनि की रेती में हरित योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

देव भूमि जे के न्यूज,3 जून 2025-
आयुष विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शत्रुघन घाट मुनि की रेती ऋषिकेश में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष , समाजसेवी तथा मां गंगा गो सेवा समिति के अध्यक्ष महंत मनोज द्विवेदी जी ने कहा कि योग हम सबको प्रकृति से जोड़ता है।यह भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की वह विद्या है जिसमें संपूर्ण विश्व का कल्याण निहित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सुभाष चंद ने किया।

इस अवसर पर अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ वंदना डंगवाल ने 21 जून को ही योग दिवस मनाए जाने के विषय में कहा कि प्रतिवर्ष 21 जून को सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होते हैं और यह दिवस योग साधना की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
नोडल अधिकारी आयुष मिशन डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव ने हरित योग के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि योग हमें प्रकृति के साथ समन्वय बनाने पर जोर देता है और आजकल की बढ़ती हुए मन और शारीरिक समस्याओं को देखते हुए उनके समुचित और स्थाई निदान के लिए हमें योग को अपने दैनिक जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए। यह योग हम सभी स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी सहायक है। इस योग कार्यक्रम का संचालन डॉ अदिति शर्मा और डॉ सुरभि शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुनि की रेती के प्रभारी और वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ0 अतोल सिंह राणा सहित डॉ विवेक सैनी डॉ शोभा रानी चीफ फार्मासिस्ट राकेश मैठाणी, फार्मासिस्ट उमाशंकर सहित योग अनुदेशक मनीष नेगी , राकेश सेमवाल सहित सभी स्टाफ की उपस्थिति और सहयोग रहा।कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी गण सहित 60 से भी अधिक प्रतिभागियों ने इस हरित योग सत्र में भाग लिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *