ऋषिकेश

*ऋषिकेश एम्स – परीक्षा के दौरान तिलक लगाने पर एग्जामिनर द्वारा स्टूडेंट पर की गई टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में एम्स ने रखा अपना पक्ष*

देव भूमि जे के न्यूज08/12/2023- एम्स, ऋषिकेश। दो दिन पूर्व एम्स, ऋषिकेश की (पेन मेडिसिन विभाग ) की स्टूडेंट डॉक्टर शालिनी मिश्रा द्वारा परीक्षा के दौरान तिलक लगाने…

देव भूमि जे के न्यूज08/12/2023- एम्स, ऋषिकेश।

दो दिन पूर्व एम्स, ऋषिकेश की (पेन मेडिसिन विभाग ) की स्टूडेंट डॉक्टर शालिनी मिश्रा द्वारा परीक्षा के दौरान तिलक लगाने को लेकर कथित तौर से एग्जामिनर द्वारा स्टूडेंट पर टिप्पणी करने व उत्पीड़न करने के बाबत एम्स प्रशासन द्वारा अपना पक्ष रखा गया है। एम्स संस्थान के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी श्री संदीप कुमार सिंह ने इस सम्बंध में बताया कि मामले में एम्स प्रशासन विभिन्न स्तर पर जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि डीन एकेडमिक की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और इस प्रकरण पर संबंधित एग्जामिनर से भी आवश्यक पूछताछ व जानकारी हासिल की जा रही है । प्रभारी पीआरओ ने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में जांच रिपोर्ट व परीक्षक का पक्ष आने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.