ऋषिकेश

*ऋषिकेश -निर्माणधीन भवनों के अंदर से औजारों को चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज,06/12/2023 ऋषिकेश* *घटना विवरण- कोतवाली ऋषिकेश में वादी रामगोपाल शर्मा निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत 3 दिसंबर 2023 को…

देव भूमि जे के न्यूज,06/12/2023 ऋषिकेश*

*घटना विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश में वादी रामगोपाल शर्मा निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत 3 दिसंबर 2023 को रात्रि में उनकी श्यामपुर स्थित कंस्ट्रक्शन साइट से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पांच कंस्ट्रक्शन मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर लेने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
कंस्ट्रक्शन साइट से मशीन एवं अन्य सामान चोरी की घटना के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाकर दिनांक 6 दिसंबर 2023 को एक व्यक्ति को श्यामपुर हाट रोड के पास से गिरफ्तार कर घटना उपरोक्त से संबंधित चोरी किया गया माल बरामद किया गया।

*नाम पता अभियुक्त-
1-अंकुश कुमार पुत्र सुदेश कुमार निवासी गली नंबर 14 चोपड़ा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश

*बरामदगी विवरण*
1-दो ड्रिल मशीन
2-एक हेमर
3-एक कटर मशीन
4-एक ग्राइंडर
5-एक पेचकस
6- एक इंची टेप
7-एक पनडुब्बी मोटर
8-एक पानी की मोटर
9-एक अपर सीवर

*पुलिस टीम-
1-उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2-हेड कांस्टेबल अमित राणा
3-कांस्टेबल शीशपाल
4-कांस्टेबल नंदकिशोर 5-कांस्टेबल सौरभ

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.