उत्तराखंड

*ब्रेकिंग न्यूज -रेल हादसा -चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे*

डेस्क- गोंडा-इस समय की सबसे बड़ी खबर और दुखद खबर उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर रेलवे से आ रही है जहां एक ट्रेन बुरी तरह से पलट गई है…

डेस्क- गोंडा-इस समय की सबसे बड़ी खबर और दुखद खबर उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर रेलवे से आ रही है जहां एक ट्रेन बुरी तरह से पलट गई है कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है । प्राप्त समाचारों के अनुसार मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है जबकि 14 लोग जख्मी हो गए हैं।

15904 -चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। पौने तीन बजे दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए। रेल हादसा मनकापुर जंक्शन से 5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हादसे के बाद लखनऊ गोरखपुर रेल मार्ग बंद कर दिया गया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट करने की सूचना है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर LUCKNOW- 8957409292, GONDA- 8957400965 जारी किए है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.