उत्तराखंड

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा एक माह का अभियान, सेवा कार्यों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों को मिलेगा सम्मान।

देवभूमि जेके न्यूज ,12 सितंबर 2026,डोईवाला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प…

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा एक माह का अभियान, सेवा कार्यों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों को मिलेगा सम्मान।

देवभूमि जेके न्यूज ,12 सितंबर 2026,डोईवाला-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सेवा, सामाजिक सरोकार और विकसित भारत के संकल्प को केंद्र में रखते हुए विभिन्न स्तरों पर कुल 12 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

शनिवार को भनियावाला स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ऋषिकेश भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम से होगी। पूरे एक माह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के लिए सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘नेशनल एमोनेशन चैलेंज’ सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही पंचायत विभाग के माध्यम से भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान गुजरात की विभिन्न नदियों तथा देश की पवित्र नदियों से जल लाकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी योजना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ लोगों को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों और पंचायत स्तर पर कार्य करने वाले अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण समाज के बीच लगातार कार्य करने वाले इन लोगों के योगदान को मंच प्रदान करते हुए अभियान के दौरान उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर सेवा, जनभागीदारी और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को गति दी जाएगी।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि अभियान में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तो सक्रिय रूप से भाग लेंगे ही, साथ ही आमजन की सहभागिता को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सेवा कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ें।

पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, जिला उपाध्यक्ष आशा कोठारी, विनय कंडवाल, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, संपूर्ण रावत, मनीष छेत्री, सौरभ पाल सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने और निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.