उत्तराखंड

*एशियन जुजितशु प्रतियोगिता के लिए रोहित पंवार रवाना, अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने दी शुभकामनाएं*

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून। 12 से 17 जुलाई तक अलमाटी, कजाकिस्तान में आयोजित होने जा रही एशियन जुजितशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रानीपोखरी, देहरादून…

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून। 12 से 17 जुलाई तक अलमाटी, कजाकिस्तान में आयोजित होने जा रही एशियन जुजितशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रानीपोखरी, देहरादून निवासी रोहित पंवार का चयन अंडर-69 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है।
रोहित पंवार के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड ऋषिकेश स्तिथ कार्यालय में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी एवं रोहित के कोच, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन रयाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश एवं उत्तराखंड का नाम रोशन करने की कामना के साथ रवाना किया।
इस अवसर पर कोच नवीन रयाल ने बताया कि रोहित पंवार एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने ग्रैपलिंग में अब तक पाँच बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अतिरिक्त वे जुजितशु में भी राष्ट्रीय पदक विजेता (नेशनल मेडलिस्ट) हैं।इससे पूर्व भी वर्ष 2024 में रोहित ग्रेपलिंग एशियन चेम्पियनशिप में प्रतिभाग कर चुका है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसबार रोहित एशियन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर रोहित पंवार के दादा प्रेम सिंह पंवार,अविनाश पंवार,मास्टर त्रयाक्ष रयाल तथा मनोज नेगी सहित अन्य शुभचिंतक भी उपस्थित रहे। सभी ने रोहित को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.