देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश-
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित नाड़ी विज्ञान एवं योग चिकित्सा शिविर में विश्व के विख्यात उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी ने वरिष्ठों नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली पर व्याख्यान के साथ साथ रोगियों का उपचार किया। रोगियों ने साइटिका, कमर दर्द, एवं अन्य रोगों का नाड़ी विज्ञान पद्धति से उपचार का लाभ उठाया और उसी समय से उन्हें निदान का प्रभाव दिखना शुरू हो गया था। समाज को मोबाइल के उपयोग को सीमित करने हेतु सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव एस पी अग्रवाल ने लक्ष्मी नारायण जोशी को उत्तराखंड का गौरव कहा। श्री भरत मन्दिर परिवार द्वारा इस शिविर को आयोजित करने की व्यवस्था की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा के विशेष सहयोग से वरिष्ठों के इस निशुल्क शिविर की योजना बनाई गई। संगठन अध्यक्ष गुरुविदर सलूजा द्वारा लक्ष्मी नारायण जोशी जी को शॉल पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर दीप शर्मा, संगठन अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा, महासचिव एस पी अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, कमल सिंह राणा, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, ब्रह्म कुमार शर्मा, दिनेश मुद्गल, शिव मंगल एक्स प्रदीप कुमार गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र दीक्षित, हर चरण सिंह, सुरेन्द्र आहूजा, श्रवण जैन, श्याम सिंह, राजेश शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, राकेश मियां उपस्थित रहे।






0 Comments