उत्तराखंड

एसआरएचयू में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस।

देवभूमि जेके न्यूज,23-August-2024 डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (नासी) के उत्तराखंड चैप्टर देहरादून के सहयोग से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया।…

देवभूमि जेके न्यूज,23-August-2024 डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (नासी) के उत्तराखंड चैप्टर देहरादून के सहयोग से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में माही ने प्रथम व रंगोली में कुमकुम, वंदना, सांधता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
शुक्रवार को हिमालयन स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज में छूनाः भारत की अंतरिक्ष गाथा विषय पर रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पोस्टर में माही ने प्रथम, सृष्टि, खुशबू, वैभवी ने द्वितीय, आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में कुमकुम, वंदना, सांधता ने प्रथम, ऋतु, रिंकी, संजना ने द्वितीय व वर्षा, किरनजोत, रक्षिता, शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने नगद पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्र-छात्राआंे को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि 23 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पहली बार मनाया जा रहा है। यह दिवस चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को समर्पित है। इसी दिन ही इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच भारतीयों को गौरवान्वित किया था। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को मनाना अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की प्रगति का दर्शाता है। चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष प्रतिस्पर्धा में अग्रणीय बना दिया है। इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की समर्पण और कड़ी मेहनत के दम पर हमने यह उपलब्धि हासिल की है। भारत अब अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में वैश्विक स्तर पर लगातार मानव ज्ञान और रचनात्मकता की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है। डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. निक्कू यादव, डॉ. विकास जादौन, डॉ. विजय कुमार, डॉ. गीता भंडारी, डॉ. नुपुर जोशी

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.