उत्तराखंड

*डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज का लिया आशीर्वाद*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 21 जुलाई 2024 । कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद…


देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 21 जुलाई 2024 ।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

रविवार को हरिपुरकलां आश्रम में मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि गुरु ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतिबिंब है। कहा कि गुरु अंधकार में प्रकाश लाते हैं, अज्ञानता को दूर करते हैं और हमें जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है। इस दिन, शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका सम्मान करते हैं। गुरु पूर्णिमा भारत में अपने आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ अकादमिक गुरुओं के सम्मान में उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला पर्व है।

हम सब के जीवन में कोई न कोई हमारा आदर्श होता है। वे भी हमारे गुरु के समान होते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन सभी लोगों को अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ गुरु और शिष्य के बीच का संबंध अच्छा होता है बल्कि दोनों को एक दूसरे के प्रति सम्मान और बढ़ जाता है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.