उत्तराखंड

*स्वर्गाश्रम-लक्ष्मण झूला छठ पूजा समिति का गठन, भरत लाल बनाए गए अध्यक्ष, सचिव बने शिव चन्द्र राय*

देव भूमि जे के न्यूज 14/07/2024-ऋषिकेश।सार्वजनिक छठ पूजा समिति स्वर्गाश्रम-लक्ष्मण झूला का सर्व सम्मति से अध्यक्ष भरत लाल और सचिव शिव चन्द्र राय को बनाया गया। सभी ने…

देव भूमि जे के न्यूज 14/07/2024-ऋषिकेश।सार्वजनिक छठ पूजा समिति स्वर्गाश्रम-लक्ष्मण झूला का सर्व सम्मति से अध्यक्ष भरत लाल और सचिव शिव चन्द्र राय को बनाया गया। सभी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
सार्वजनिक छठ पूजा समिति स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला के कार्यकारिणी गठन को लेकर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक वार्ड-04, गीताभवन संख्या-06, के हॉल में समिति की बैठक शिव चन्द्र राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में छठ पूजा 2024 के सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया वहीं विचार विमर्श के बाद सबसे पहले नई समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया और इसके बाद बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सर्व सम्मति से भरत लाल को अध्यक्ष, संजय मिश्रा और अनिल तिवारी को उपाध्यक्ष, शिव चन्द्र राय सचिव, दीपक कुमार प्रजापति और दीनानाथ कुशवाह को सहसचिव, आनंद प्रजापति को कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी विनायक तिवारी और बृजेश चतुर्वेदी को मनोनीत किया गया। इस मौक़े पर नव मनोनीत अध्यक्ष भरत लाल और सचिव शिव चन्द्र राय ने कहा इस बार छठ महोत्सव विशेष साज सज्जा के साथ मनाया जाएगा। बैठक में छठ पूजा उत्सव को सफल बनाते हुए सफलतापूर्वक संपन्न करने को लेकर अभी से ही तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।
बैठक में देव चंद यादव, मनोज पासवान, मुकेश पासवान, शीतल पासवान, ललित पासवान, वशिष्ठ पासवान, श्रीराम पासवान, जितेंद्र पासवान, रामआधार पासवान, भोला गुप्ता, चंदन पासवान, राजकिशोर पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.