ऋषिकेश

*नगर निगम ऋषिकेश ने पकड़े 05 घोडे़ – घोड़ा स्वामियों को ₹5000 प्रति घोड़ा भरना होगा जुर्माना*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,12/07/2024-सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं से योग नगरी ऋषिकेश की जनता को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,12/07/2024-सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं से योग नगरी ऋषिकेश की जनता को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर घूम रहे हैं आवारा पशुओं से रोज कोई ना कोई हादसा दुर्घटना होती रहती है और आवारा पशुओं से लोग चोटिल हो जाते हैं। पिछले दिनों परशुराम चौक पर सड़क से गुजर रहे मां बेटे के ऊपर दौड़ते हुए घोड़े ने उन्हें चोटिल कर दिया था। आवारा पशुओं से कई लोगों को जान से हाथ भी धोना पड़ता है। इस समस्या निराकरण हेतु नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2024 को सड़क पर छोड़े गए 5 घोड़े पकड़कर नगर निगम परिसर में रखे गए हैं जिन के स्वामियों को ₹5000 प्रति घोड़ा का चालान जमा करने के निर्देश दिए गए हैं ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.