उत्तराखंड

*ओम बिरला ध्वनि मत से चुने गए स्पीकर*

डेस्क - लोकसभा चुनाव के स्पीकर ओम बिरला बने हैं। भारत के इतिहास में पहली बार लोकसभा स्पीकर का चुनाव हुआ। वहीं इस चुनाव में ओम बिरला के…

डेस्क – लोकसभा चुनाव के स्पीकर ओम बिरला बने हैं। भारत के इतिहास में पहली बार लोकसभा स्पीकर का चुनाव हुआ। वहीं इस चुनाव में ओम बिरला के सामने कांग्रेस के के. सुरेश के बीच मुकाबला हुआ। इस चुनाव में भारी मत से ओम बिरला को स्पीकर चुना गया है। ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा चुनाव के अध्यक्ष बने हैं। पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई दी है। 17वीं लोकसभा में भी ओम बिरला ही लोकसभा के स्पीकर थे।

दूसरी बार ओम बिरला अध्यक्ष पद को ग्रहण किए हैं। बता दें कि, ओम बिरला ध्वनि मत से स्पीकर चुने गए हैं। दरअसल, विपक्ष ने वोटिंग का प्रस्ताव नहीं रखा, जिसके बाद ध्वनि मत से ओम बिरला को अध्यक्ष चुना गया। ओम बिरला ने राहुल गांधी का भी अभिवादन किया है।इसकी के साथ ध्वनिमत से एनडीए उम्मीदवार ने शक्ति परीक्षण पास कर लिया है। उन्होंने विपक्षी कैंडिडेट के सुरेश को हरा दिया है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा।
राजनाथ सिंह ने समर्थन किया। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से के. सुरेश आमने-सामने हैं। दोनों उम्मीदवारों ने मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई दिया। पीएम मोदी ने कहा कि ओम बिरला की मुस्कान सदन को भी खुश रखेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लगातार तीसरी बार कार्यकाल शुरू किया है और ओम बिरला को लगातार दूसरी बार सदन के नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है। पिछले 20 सालों का इतिहास ऐसा रहा है कि ज्यादातर स्पीकर ज्यादा समय तक स्पीकर नहीं रह पाते। या तो वो चुनाव नहीं जीत पाते या स्पीकर नहीं रह पाते। लेकिन, आपने न सिर्फ चुनाव जीता है बल्कि एक बार फिर स्पीकर पद पर आसीन हुए हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.