उत्तराखंड

*चार साल के अदवय का स्विमिंग पूल में डूबने से मौत- परिजनों ने रिजोर्ट प्रबन्धन पर लगाया लापरवाही का आरोप*

देव भूमि जे के न्यूज,29/05/2024-स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों ने रिजोर्ट प्रबन्धन पर लगाया लापरवाही का आरोप यमकेश्वर। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत…

देव भूमि जे के न्यूज,29/05/2024-स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों ने रिजोर्ट प्रबन्धन पर लगाया लापरवाही का आरोप
यमकेश्वर। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत घट्टूगाड़ में एक रिजोर्ट मालिक और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते चार वर्षीय बालक की जान चली गई। बच्चों को बेहोशी की हालत में स्विमिंग पुल से बरामद किया गया। बालक को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि बीते रविवार को प्रियांश निवासी ग्राम रटवाई, थाना रटवाई, जिला झालावांड, राजस्थान अपने परिवार के साथ घुमने ऋषिकेश आये थे। सोमवार को वह परिवार सहित थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के घट्टूगाड़ स्थित क्रीक रिजोर्ट में रुके थे। रात्रि करीब 08.30 बजे जब रिजोर्ट से जाने के लिये तैयार हुये तो उनका बच्चा अदवय उनके पास नही था। रिजार्ट में चारों तरफ अंधेरा व झाडिया होने के कारण काफी देर ढूंढने के पश्चात अदवय स्विमिंग पुल में बेहोशी की हालत में मिला। जिसके तुरन्त रेस्क्यू कर उपचार हेतु एम्स अस्पताल ले जाया गया।

एम्स अस्पताल में डाक्टरों द्वारा अदवय को मृत घोषित कर दिया गया। बालक के परिवार का आरोप है कि रिजार्ट में स्विमिंग पुल पर कोई सुरक्षा गार्ड व लाईफ गार्ड नही था, ना ही प्रकाश की उचित व्यवस्था थी।
उन्होने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया अदवय चार वर्ष पुत्र प्रियांश की मृत्यु स्विमिंग पुल में डूबने और रिजार्ट प्रबन्धन की लापरवाही व रिजार्ट प्रबन्धन द्वारा मानको का पालन ना करने का कारण हुयी है। परिजनो द्वारा भी रिजार्ट प्रबन्धन पर लापरवाही के आरोप लगाये गये है। जिस कारण आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत क्रीक रिसोर्ट के मानको की जांच कराया जाना नितान्त आवश्यक है। इस संबंध में जिला तहसील प्रशासन को भी पत्र लिखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.