उत्तराखंड

*बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 04/03/2024- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से ढालवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 04/03/2024-

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से ढालवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। लक्की डाॅ में उपहार मिलने पर महिलाओं के चेहरे खुशी से झूम उठे।
सोमवार को ढालवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पौड़ी लोक सभा सांसद तीरथ सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों मन मोहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पौड़ी लोक सभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देष के विकास में महिलाओं का अमूल्य योगदान है। आज के समय में नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पुराने समय से ही भारत देश के उत्थान हेतु नारियों ने बढ़-चढ़ कर योगदान दिया है। नारी शक्ति त्याग और समर्पण की मूर्त रूप है। इसके बाद लक्की डाॅ कूपन में विजेता महिलाओं को उपहार बांटे गए।
मौके पर भाजपा जिला संगठन महामंत्री अजय, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना जोशी, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, निवर्तमान सभासद गजेंद्र सजवाण, वंदना थलवाल, राजेंद्र थलवाल, हिकमत नेगी, मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त सेमवाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन चैहान, मीना मंदवाण, विजयलक्ष्मी भंडारी, कमलेश थलवाल आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.