ऋषिकेश

*ऋषिकेश -फैक्ट्री से लोहे का सामान (डाई) व अन्य सामान चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज- 04/03/2024, ऋषिकेश- *घटना विवरण- कोतवाली ऋषिकेश में वादी अशोक माथुर पुत्र त्रिलोकी नाथ माथुर निवासी भट्टोवाला गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून के द्वारा एक लिखित…

देव भूमि जे के न्यूज- 04/03/2024, ऋषिकेश-

*घटना विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश में वादी अशोक माथुर पुत्र त्रिलोकी नाथ माथुर निवासी भट्टोवाला गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून के द्वारा एक लिखित तहरीर उनकी फैक्ट्री यूनिस्टार इंडस्ट्री से अज्ञात चोरों के द्वारा लोहे का सामान (डाई) व अन्य सामान चोरी कर लेने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
चोरी की घटना के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर दिनांक 03 मार्च 2024 को श्यामपुर से घटना उपरोक्त से संबंधित दो अभियुक्तो को चोरी की घटना में प्रयुक्त टेंपो रजिस्ट्रेशन नंबर UK14TA4629 सहित गिरफ्तार कर चोरी किया गया है तथा माल बरामद किया गया है।

*नाम पता अभियुक्तगण-
1-महेश कुमार उर्फ धारी पुत्र श्री रामधारी निवासी स्वामी नारायण घाट थाना ऋषिकेश देहरादून
2-सोनू कुमार पुत्र त्रिभुवन सिंह श्रीवास्तव निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून

*बरामदगी विवरण-
1-06 लोहे की डाई
2-एक बिल बुक unistar industries
3-टेंपो रजिस्ट्रेशन नंबर UK14TA4629

*पुलिस टीम-
1-अपर उपनिरीक्षक मनोज रावत
2-हेड कांस्टेबल अमित राणा
3-कांस्टेबल शीशपाल
4-कांस्टेबल मनमोद राणा

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.