ऋषिकेश

आडवाणी प्लॉट में जलभराव की समस्या के समाधान को मिले 8 करोड़ रुपये, ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का जताया आभार*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 5 नवंबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला स्थित आडवाणी प्लॉट में बरसात के दौरान प्रतिवर्ष होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या के…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 5 नवंबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला स्थित आडवाणी प्लॉट में बरसात के दौरान प्रतिवर्ष होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान के लिए 8 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सागर गिरी ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के प्रयासों से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्यों से लेकर टाइल्सयुक्त सड़कों के निर्माण और प्रत्येक घर तक पेयजल लाइन पहुंचाने जैसे कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि आडवाणी प्लॉट में जलभराव की समस्या लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में यहां जलभराव होने से लोगों को आवागमन, दैनिक गतिविधियों और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए 8 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत है। इससे वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं का स्थायी समाधान करना उनके प्रयासों का प्रमुख हिस्सा रहा है।

उन्होंने कहा कि आडवाणी प्लॉट में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मिली 8 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे स्थानीय नागरिकों को बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप नेगी, पंचायत सदस्य रश्मि उनियाल, प्रमिला देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.