उत्तराखंड

*डॉ. नरेश चन्द्र उनियाल को मिला ‘उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान’*

देव भूमि जे के न्यूज,कोटद्वार। ग्राम जल्ठा (डबरालस्यूँ), पौड़ी गढ़वाल निवासी प्रख्यात अध्यापक, कवि, लेखक एवं साहित्य समीक्षक डॉ. नरेश चन्द्र उनियाल को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र…

देव भूमि जे के न्यूज,कोटद्वार। ग्राम जल्ठा (डबरालस्यूँ), पौड़ी गढ़वाल निवासी प्रख्यात अध्यापक, कवि, लेखक एवं साहित्य समीक्षक डॉ. नरेश चन्द्र उनियाल को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। एक नवंबर 2026 को कोटद्वार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान समारोह उत्तराखण्ड के प्रमुख डिजिटल समाचार चैनल ‘डिस्कवर उत्तराखण्ड 24 न्यूज’ के सौजन्य से कोटद्वार स्थित टीसीजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेशभर से राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली लगभग 70 विशिष्ट विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 25 मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण एवं चैनल के चीफ एडिटर अम्बेश पन्त ने कहा कि उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्रदेश की उन विशिष्ट प्रतिभाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यों और उपलब्धियों से समाज एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। ऐसी विभूतियों को सम्मानित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. नरेश चन्द्र उनियाल ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर समारोह के आयोजक अम्बेश पन्त, अरविन्द दोहरे तथा कोटद्वार विधायक के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

डॉ. उनियाल को मिले इस सम्मान से उनके गृह क्षेत्र ग्राम जल्ठा, डबरालस्यूँ सहित पौड़ी गढ़वाल और साहित्यिक जगत में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके समर्पण, निरंतर साधना और रचनात्मक योगदान का महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.